राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारी का विस्तार एवं नए कार्यकर्ताओं को दिलाया गया सदस्यता

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारी का विस्तार एवं नए कार्यकर्ताओं को दिलाया गया सदस्यता

न्यूज़ बिलासपुर बंधु (संतोष साहू)

बिलासपुर – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर के एक प्रतिष्ठित होटल पर प्रेस वार्ता आयोजित कर संगठन विस्तार एवं नए कार्यकर्ताओं की सदस्यता के बारे में जानकारी दिया। और आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों राष्ट्रीय पार्टी को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया।

एनसीपी के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित किया। जिसमें प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा एवं यूथ प्रभारी जानकी के अनुशंसा पर किया जा रहा है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के संगठन में विस्तार किया जा रहा है जिसके तहत कोटा विधानसभा निवासी प्रांजल को यूथ अध्यक्ष बनाया गया है और लगभग 50 – 70 नए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है इन सभी के आने पर पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। इसी बीच प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए कोटा विधानसभा का प्रत्याशी के सवाल पर प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि पूर्व में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा संभावित प्रत्याशियों की घोषणा किया जा चुका है।

वही पार्टी के संजय चौहान जो बेलतरा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी हैं उन्होंने कहा कि बीजेपी के 15 साल में किए गए घोटालों से ज्यादा काग्रेस के लगभग 4 साल के कार्यकाल में घोटाला हुआ है। उन्होंने शराब घोटाला, एवं गांवठान की व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाया है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए गठबंधन के सवाल पर मंच पर बैठे पार्टी के पदाधिकारियों में विचारधारा को लेकर भिन्नता देखने को मिला। चुकी नीलेश विश्वास पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता है इसलिए उन्होंने मामले कि गंभीरता को देखते हुए स्थिति बखूबी नियंत्रण किया और कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बनने के लगभग 22 साल बाद तक जनता को दोनों ही पार्टियों ने ठगा है। एक पार्टी जो पिछले 15 साल से प्रदेश पर रही वह दूसरी पार्टी जो पिछले लगभग 4 साल से सत्ता पर है उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। अगर बात किया जाए भाजपा की तो उनके शासनकाल में नान घोटाला जो 56 हजार करोड़ से अधिक का हुआ था

उस मामले पर आज तक नैतिकता के आधार पर किसी ने जिम्मेदारी नहीं लिया। ऐसे कई घोटाले हैं जिनका जिक्र आम जनता के बीच कोई नहीं करना चाहता है लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सदैव आम जनता, गरीब किसान हितेषी है। और जनता ने अगर चाहा तो आगामी विधानसभा चुनाव पर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आज के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिस्वास, प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम पांडे, संजय चौहान, अलीशा बेग, रामेश्वर केवट, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *