भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने फहराया तिरंगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने फहराया तिरंगा

बिलासपुर – राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है देश के महत्वपूर्ण संविधान को बने 73 साल पूरे हो चुके हैं। गौरतलब है कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
आज पूरा देश इसी की याद में गणतंत्र दिवस को विशेष रूप से मना रहा है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव रायपुर से सुबह निकल कर लगभग 10:30 बजे नेहरू चौक बिलासपुर पर स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। और देश, प्रदेश वासियों को 74 वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेता लोकेशधर दीवान, व्ही रामा राव, ओपी साहू, राकेश तिवारी, सुनीता मानिकपुरी, एवं बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
Uncategorized2023.03.29जिला ऑटो संघ कि समस्या सुन कलेक्टर से मिलने पैदल निकल चले विधायक पांडे , लोगो ने कहा ऐसा होता है रियल जननेता …
Uncategorized2023.03.25शिशु भवन अस्पताल संचालक के खिलाफ किए गए शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग 45 दिन बाद भी नहीं कर पाया जांच पूरी
Uncategorized2023.03.13तोरवा पुलिस ने धारदार गुप्ती के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Uncategorized2023.03.12सौर सुजला योजना से किसानों की बढ़ी आय बिजली की हो रही बचत, सोलर पम्म से सींच रहे खेत