भाजपा में डॉक्टर हेमचंद जांगड़े की पुनः वापसी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
भाजपा में डॉक्टर हेमचंद जांगड़े की पुनः वापसी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

न्यूज़ बिलासपुर बंधु (संतोष साहू)
बिलासपुर- अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर हेमचंद जांगड़े का भाजपा में आज पुनः वापसी हुआ। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक समाप्ति के पश्चात प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष हेमचंद्र जांगड़े को गमछा, टोपी, गुलदस्ता देकर भाजपा में पुनः प्रवेश दिलाया गया।
गौरतलब है कि डॉक्टर हेमचंद जांगड़े पूर्व भाजपा नेता व प्रथम सांसद रेशम लाल जांगड़े के सुपुत्र हैं। स्व: रेशम लाल जांगड़े भारतीय जनता पार्टी में रहे। उन्होंने विभिन्न पद पर रहकर पार्टी की सेवा किया साथ ही एक जनप्रतिनिधि होने के नाते आम जनों को भी अपनी सेवाएं दी। उन्हीं के नक्शे कदम पर उनके सुपुत्र हेमचंद जांगड़े ने भी भारतीय जनता पार्टी का कार्य किया। उनके कार्य के प्रति निष्ठा को देखकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार रहने के दरमियान उन्हें अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य की जिम्मेदारी दिया गया था। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। विगत पिछले 2 वर्षो से वह परिवारिक जिम्मेदारियों में होने के कारण पार्टी में समय नहीं दे पा रहे थे। आज प्रदेश कार्यसमति बैठक समाप्ति के पश्चात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने उन्हें गमछा, टोपी, गुलदस्ता देकर भारतीय जनता पार्टी में पुनः प्रवेश दिलाया गया। आज के इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पवन साय( संगठन महामंत्री), विष्णु देव साय (प्रदेश अध्यक्ष), धरमलाल कौशिक (नेता प्रतिपक्ष), भूपेंद्र सवन्नी (महामंत्री), पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, निर्मल सिन्हा, एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे
Author Profile

Latest entries
Uncategorized2022.06.23सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व पर कार्यवाही, आरोपी हुए जेल दाखिल
Uncategorized2022.06.23छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष धरम कौशिक के हाथों ऐसिक एप्स का हुवा शुभारंभ
Uncategorized2022.06.21कांग्रेस के ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में किया प्रदर्शन
Uncategorized2022.06.19शराब पीने से मना करने पर युवा पत्रकार पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज पुलिस कर रही जांच